*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार कल शहर में* *निजी गार्डन में सभा को ‌संबोधीत कर वाहन रैली में ‌होगें शामिल


*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार कल शहर में*

*निजी गार्डन में सभा को ‌संबोधीत कर वाहन रैली में ‌होगें शामिल*

*झाबुआ* आगामी लोकसभा चुनावों के अंतिम दिनों में ‌भाजपा के पक्ष मे मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पंवार कल दिनांक,9/05/2024, गुरुवार को झाबुआ शहर में रहेंगे
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि लोकसभा चुनावों के अंतिम दिनों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है उसे और ज्यादा परवान पर ले जाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चोहान के नेतृत्व में एक सभा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पंवार के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को सुबह ,11 बजे शहर के एक निजी गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित कर वाहन रैली में शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *