*भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला मिडिया प्रभारी ने भाजपा नेता श्री गोविंद मालू के निधन पर किया शोक व्यक्त

*भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला मिडिया प्रभारी ने भाजपा नेता श्री गोविंद मालू के निधन पर किया शोक व्यक्त

*झाबुआ*,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भुरिया एवं जिला मिडिया प्रभारी ने खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु भुरिया ने कहा श्री गोविंद मालू जी ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निर्वाहन किया। श्री मालू का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। जिला अध्यक्ष श्री भुरिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने श्री गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की श्री मालू ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। उन्होने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *