भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में इंदौर की आस्था सचिव नियुक्त
झाबुआ। भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन की अनुशंसा व संस्थापक- मालती सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष- मा. सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, संगठन मंत्री श्रीमती शिखा गुप्ता, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, श्रीमती संतोष मनोज सांवरिया नागदा द्वारा इंदौर की बहुआयामी प्रतिभा सम्पन्न समाजसेवी युवा आस्था अनिल जैन को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले में इन्दौर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। आस्था विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर व आस्था फाउंडेशन के माध्यम से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में मानव सेवा का पर्याय है। शहर में संचालित आस्था रोटी बैंक की सराहना स्वयं मुख्यमंत्री व महापौर कर चुके है वही हर त्यौहारों पर निराश्रित वृद्धाश्रम एवं गरीब परिवारों में ड्रायफ़ूड मिठाई व भोजन की व्यवस्था करना तथा नवरात्रि में कन्याभोज के साथ उन्हें उपहार देने आपकी निःस्वार्थ मानवसेवा के उदाहरण है। ऐसे में संगठन आपको जिला सचिव के विशेषाधिकार प्रदान करते हुए आपसे मानव अधिकारों की रक्षा के साथ समाज में व्याप्त बुराई, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्निग आदि जन कल्याणकारी योजना से अनभिज्ञ जनता को उनके अधिकार व कर्तव्य बोध कराते हुए उन्हें न्याय दिलाने जैसे कार्यों की अपेक्षा रखता है। आस्था अनिल जैन को जिला सचिव बनाये जाने पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी गई।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।