डॉ. अल्पना जैन -अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आरोग्य सामाजिक समाजरत्न पुरुस्कार से सम्मानित

डॉ. अल्पना जैन -अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आरोग्य सामाजिक समाजरत्न पुरुस्कार से सम्मानित
पवन नाहर – 9424567444
जैन- जैनेतर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली हंसमुख, मृदु भाषीय, आयुर्वेदिक पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सक, विदुषी ,कवियत्री ,लेखिका, पत्रकार ,समा सेविका ,राष्ट्रीय हित चिंतक भक्तामर हीलर ,प्राणी हीलर, रेकी चिकित्सक ,मोटिवेशनल स्पीकर, आकाशवाणी वार्ताकार , दूरदर्शन तथा सकारात्मक सोच की धनी डॉ .जैन को उनके धार्मिक चिकित्सा सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में किए गए अनेकों कार्य के लिए- अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आरोग्य सामाजिक समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान अखिल भारतीय मारवाड़ी गुजराती मंच व महाराष्ट्र सांस्कृतिक ज्ञानपीठ ने अहिंसा प्रभावना की चिकित्सा संपादिका- डॉ. अल्पना मनीष जैन गंगवाल मालेगांव नाशिक को प.सा. नाट्यग्रह नाशिक (महाराष्ट्र) में स सम्मान प्रदान किया गया।
डॉक्टर अल्पना जैन अनेक महत्वपूर्ण पदों पर गतिमान हैं – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- जिनागम पंथी विद्वत महासंघ,श्री ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ, राष्ट्रीय महामंत्री- जनसेवा नैतिक कल्याण परिषद, राष्ट्रीय का.स. सोशल मीडिया फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय का.स.अथाई साहित्य एवं संस्कृति समन्वय समूह, जिला सचिव -भारतीय जनता पार्टी (जैन डॉक्टर्स) का. भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा तथा महासमिति, अध्यक्ष – अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, मालेगांव समेत अनेकों उच्च पदों पर रहकर सेवा कार्य में संलग्न हैं। आप बच्चों की जैन संस्कृति संस्कार की नियमित पाठशाला भी लेती हैं। तथा अन्ध शाला के बच्चों को भी निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करती हैं। आपने तीन अंन्ध बच्चों व एक बुजुर्ग महिला को ऐडोप्ट किया है जिनका नि:शुल्क उपचार कर रही हैं।
डॉ.अल्पना जैन का जन्म स्थान- कुरावली, मैनपुरी उत्तर प्रदेश है। आप अपने नानाजी के यहां पली बढ़ी आपके नाना जी प्रतिष्ठित समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी स्व. डॉ. रसिकलाल जी जैन पिताश्री डॉ. ताराचंद जी जैन, पर्दा प्रथा विरोधक एवं समाज सेविका उत्कृष्ट वक्ता मातोश्री डॉ. चंद्रकांता जी जैन हैं।

आप प्रसिद्ध विद्वान डॉ. सुशील जैन, डॉ. प्रदीप जैन , ज्योतिषाचार्य दिलीप कुमार जैन ‘दीपक’ की बहन हैं। सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते हैं।
डॉक्टर अल्पना जैन के पिता समान ससुर जी मालेगांव के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री के. एस गंगवाल ,पति इंजीनियर श्री मनीष जैन गंगवाल मालेगांव हैं। सदैव से आप भी समाज सेवा में संलग्न रहते हैं।
डाक्टर अल्पना जैन (गंगवाल) को “अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आरोग्य सामाजिक समाजरत्न ” पुरुस्कार 22 देशों की भाषाओं के विज्ञ ग्रहस्थ संत पंडित विनोद भाई शास्त्री जी तथा संस्था अध्यक्ष -श्री अजित जी वागमार ने अपने कर कमलों से प्रदान किया। इस अवसर पर हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे। डॉ .जैन के कार्यों की सराहना करते हुए, समाजसेवी संस्थाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *