भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने किया जिला पुलिस अधीक्षक का सम्मान

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने किया जिला पुलिस अधीक्षक का सम्मान
पवन नाहर उज्जैन – 9424567444
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं सहकार सदस्यों द्वारा नागदा शहर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को उनके निवास पर जाकर ट्रस्ट की पट्टिका व माला पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा आपकी सेवाओं से नगर में सुरक्षा और समृद्धि है चोर डाकू लुटेरों में डर है जो आपकी अद्वितीय क्षमता और निष्ठा का परिचायक है। यही कारण है कि ज़िलें में बड़े अपराधों में कमी आई है। वास्तव में आज आपका सम्मन कर हम स्वयं गौरव का अनुभव कर रहे है। आपकी सोशल पुलिसिंग के लिए आपको यहाँ की जनता सदा आपको याद रखेगी वही हम भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं देते है। इस मौके पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, प्रदेश सचिव पवन नाहर, सुनील विक्रम सिंह यादव, उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *