*बाल संघपतियों द्वारा ऐतिहासिक पैदल संघ यात्रा: रथ, हाथी और घोड़ों के संग भव्य आयोजन*

*बाल संघपतियों द्वारा ऐतिहासिक पैदल संघ यात्रा: रथ, हाथी और घोड़ों के संग भव्य आयोजन*

*जावरा में मुनिराज की निश्रा में बाल संघपतियों ने निकाला भव्य संघ*

जावरा (राजकुमार हरण) 22 सितंबर 2024:** जावरा नगर की धर्ममय धरती पर आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व 2024 के अंतर्गत एक भव्य और ऐतिहासिक पैदल संघ यात्रा का आयोजन किया गया। मुनिराज चंद्रयशविजयजी और मुनिराज जिनभद्रविजयजी की पावन निश्रा में बाल संघपतियों ने पहली बार इस प्रकार का भव्य जुलूस निकाला, जिसमें धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

यह यात्रा जैन मंदिर पिपली बाजार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राजेंद्रसूरी श्री जैन दादावाड़ी पर समाप्त हुई। यात्रा में भगवान का रथ, जैन ध्वज, वेदीजी, हाथी, 10 घोड़े, 14 बग्गियां, बैंड, और नासिक के ढोल का संगम देखा गया। 240 सिद्धि तप आराधक और अन्य तपस्वी रत्न ड्रेस कोड में यात्रा में शामिल थे। बाल संघपतियों को बग्गियों में ससम्मान बिठाया गया, जबकि सैकड़ों श्रावक और श्राविकाएं मुनिराज जी के साथ नंगे पैर चल रहे थे। नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर संघ का भव्य स्वागत किया और मुनिराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस यात्रा के उपलक्ष्य में मुनिराज जी ने अपने प्रवचन में कहा, “लगभग 40 वर्षों बाद भगवान का रथ वेदीजी से निकला है। गुरु भगवंतों के साथ भगवान भी इस संघ यात्रा में शामिल रहे। इन छोटे बाल संघपतियों के हृदय में यह स्मृति हमेशा जीवित रहेगी, जो भविष्य में बड़े-बड़े संघपति बनेंगे।”

बाल संघपतियों को तिलक लगाने का सौभाग्य संघ माता कमलाबाई फतेहलाल जी नाहटा परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि वदाने और मोमेंटो प्रदान करने का लाभ के.एल. सकलेचा परिवार ने लिया।

इस शुभ महोत्सव में संघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ सह मंत्री राजेश वरमेचा कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा चातुर्मास समिति अध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद मंत्री पारस जी ओस्तवाल कोषाध्यक्ष अभय चोपड़ा संयोजक अजय सकलेचा एवं कमल नाहटा बाबूलाल खेमसरा, राहुल चपड़ोत मनोहर लाल नाहटा मुकेश मेहता महेंद्र औरा प्रकाश चोरडिया नेमीचंद लोढा सूरजमल संघवी अनिल चोपड़ा सुभाष डूंगरवाल संजय आंचलिया प्रवीण नवकार प्रकाश संघवी नरेंद्र कठेड़ विशाल औरा अर्पित चत्तर , अनिल लुक्कड़ , राहुल छाजेड़ , हर्षित हरण , चिराग पीपाड़ा, अंकित लुक्कड़ ,भंवरलाल आंचलिया, लोकेंद्र मेहता, वीरेंद्र खेमसारा, अजय तातेड, हसमुख चत्तर, सुजल मेहता, रौनक औरा, चिंटू कर्नावत, जितेंद्र संचेती, महेंद्र पोखरना, संदीप श्रीमाल, मनीष धारीवाल , रमणीक काकरिया , मंगलेश मेहता, ऋषभ पटवा, विजय धारीवाल, चिंटू मेहता, विभोर जैन आशीष चपरोद , शरद औरा, आशीष जैन, शरद डूंगरवाल, बंटी चपड़ोद, अभय कांठेड , महेंद्र सामंद्रिय, संजय खेमसरा उपस्थित रहे महोत्सव का संचालन चिराग चोपड़ा ने किया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शिखर धारीवाल व वीरेंद्र सेठिया ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *