*मास्टर प्रचेत दंड ने स्पेल क्वेस्ट में अपना परचम लहराया*
मास्टर प्रचेत दंड, मुम्बई
*शिक्षा, खेल और धर्म में चमके प्रचेत, जैन दिवाकर मंच करेगा सम्मानित*
*मा. प्रचेत कई राष्ट्रीय संस्थानों में अग्रणी व वरिष्ट पत्रकार अभय सुराणा के नवासे है*
रेखा-अभय सुराणा, जावरा
जावरा (राजकुमार हरण) मास्टर प्रचेत दंड (खुशबू वरुण दंड, मुंबई ) ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से शिक्षा, खेल, और धार्मिक क्षेत्रों में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मात्र 8 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर, प्रचेत ने स्पेल क्वेस्ट में स्कूल स्तर पर तीन वर्षों तक प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओलंपियाड में क्षेत्रीय उत्कृष्टता और 75,000 से अधिक बच्चों के बीच ‘लॉजिक क्विज़’ में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ने उनकी सफलता को और बुलंद किया। फुटबॉल में भी उनकी रुचि और मेहनत ने उन्हें दो बार ट्रॉफी दिलाई, जबकि धार्मिक क्षेत्र में सामायिक का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। उनके इन अद्वितीय प्रयासों को देखते हुए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच, महाराष्ट्र शाखा, द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मा. प्रचेत कई राष्ट्रीय संस्थानों में अग्रणी व वरिष्ट पत्रकार अभय सुराणा के नवासे है। प्रचेत अपनी उपलब्धियां का श्रेय अपने माता-पिता खुशबू वरुण दंड को देते हैं।
“मास्टर प्रचेत की इन उपलब्धियों पर परिवारजनों, ईष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।”

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।