भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम के मुख्य आतिथ्य में श्रीमद्भागवत कथा की महाआरती का मिला लाभ

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम के मुख्य आतिथ्य में श्रीमद्भागवत कथा की महाआरती का मिला लाभ
नागदा। नागदा जीवाजी नगर कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील विक्रम सिंह, राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला संगठन मंत्री श्रीमती शिखा गुप्ता, जिला महामंत्री अजय पंड्या, जिला मंत्री मुकेश मेहरा, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चायवाले, नायन ग्राम पंचायत अध्यक्ष गोवर्धनलाल ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। आज के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचक पंडित कमलेश शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। कथा के बाद पंडितजी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम का दुपट्टा डालकर स्वागत किया। कथा श्रवण में अनेक श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर महाआरती का लाभ लेते हुए प्रसाद ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *