रतलाम में अपयार्ड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, डाउन लाइन बाधित।                                       

रतलाम में अपयार्ड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, डाउन लाइन बाधित।                                         दक्ष चोपड़ा                          उज्जैन दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंची उज्जैन रतलाम रेलवे स्टेशन के अपयार्ड में ईंधन से भरी टैंकर मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलने व यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम सहित पूरा अमला कंट्रोल सहित रेलवे स्टेशन में तैनात हो गया।घटना गुरुवार रात 9.40 बजे की है।जानकारी के मुताबिक बड़ौदा की ओर से बकनिया भौरी स्टेशन जा रही मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर अपयार्ड की ओर (किमी 655/10-12) बेपटरी हो गई। घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जबकि एक डिब्बा बेपटरी होकर पलट भी गया। घटना से डाउन लाइन बाधित हो गई। इससे यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *