चौमुखा मंडल के मोनू नरेंद्र रामसाना परिवार ने लिया कलश यात्रा का लाभ।                     

चौमुखा मंडल के मोनू नरेंद्र रामसाना परिवार ने लिया कलश यात्रा का लाभ।                           दक्ष चोपड़ा                                                      झारड़ा /प पु साध्वी अर्चिता श्रीजी एवं आनंदिता श्रीजी महाराज साब की निश्रा में 17 वर्षो बाद होने वाले चातुर्मास में झारड़ा में 21 दिवसीय गौतम लब्धी कलश यात्रा के अंतर्गत आज 17वे दिवस की यात्रा सीमा नरेंद्र रामसाना परिवार के यहां इन्दोख रोड स्थित निज निवास पर ढोल धमाके के साथ नाचते घूमते पहुंची ।आज उनके निज निवास पर पूरे श्रीसंघ द्वारा जाप किया गया । कलश यात्रा का स्वागत मोनू ,ओर मोना रामसाना परिवार द्वारा किया गया ।आज चौमुखा महावीर मंडल के लगनशील ,हर समय समाज के हर कार्यक्रम में अपनी शानदार सेवा देने वाले जाबाज एवम लाभार्थी परिवार के लाडले पुत्र मोनू रामसाना का जन्म दिवस भी श्रीसंघ ने उनके निवास पर धूमधाम से मनाया । वर्धमान तप की ओली के अंतर्गत 21 आराधक की आज तीसरी पाली में दूसरा आयंबिल है। लाभार्थी परिवार नरेंद्र रूपेश रामसाना द्वारा श्रीसंघ की नवकारसी रखी गई ।उक्त जानकारी श्रीसंघ अध्यक्ष पारस चोरड़िया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *