“अनिष्का सुराणा” ने पर्यूषण पर्व जैन स्तवन प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान”

“अनिष्का सुराणा” ने पर्यूषण पर्व जैन स्तवन प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान”

अनिष्का को शास्त्रीय संगीत की विधा सिखाएंगे – सिंगर प्रियंका सुराणा 

  जावरा (राजकुमार हरण) विगत दिनों महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा द्वारा आयोजित पर्यूषण पर्व के अंतर्गत जैन स्तवन प्रतियोगिता में बेबी अनिष्का सुराणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनिष्का सुराणा, जो समाजसेवी नीलेश कुमार जैन सुराणा और सिंगर प्रियंका जैन सुराणा की पुत्री हैं, ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। माता-पिता ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि अनिष्का ने इतनी छोटी उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। वह अभी केवल 5 साल की है, और यदि उसने इस क्षेत्र में और रुचि दिखाई, तो हम उसे शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिलाने पर अवश्य विचार करेंगे।”

इस उपलब्धि ने न केवल अनिष्का को बल्कि उनके परिवार को भी गर्व महसूस कराया है, और यह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। अनिष्का को स्कूल संचालक अश्विन गंगवाल ने पुरुस्कृत किया। “अनिष्का सुराणा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, ईष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *