ए वन इवेंट द्वारा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन         

ए वन इवेंट द्वारा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन    दक्ष चोपड़ा                                                        उज्जैन: देश में नवरात्रि का पर्व बनाया जा रहा है,जिसमें माता की आराधना के दौरान गरबो की परंपरा चालू है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना के साथ ही गरबा-डांडिया की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। जैसे ही गरबा और डांडिया नाइट की बात आती है, आंखें चमक उठती हैं और दिल खुश हो जाता है। नवरात्रि के दौरान जगह-जगह पर गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिलती है।
नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया का भी एक अलग ही मजा होता है। गुजरात, कोलकाता जैसी जगहें नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजनों के लिए मशहूर हैं। लेकिन उज्जैन में भी डांडिया नाइट का लुत्फ उठाया गया।ए वन इवेंट उज्जैन द्वारा एक दिवसीया डांडिया नाइट का आयोजन होटल माधुर्य इन में रखा गया, जिसमें डांडिया प्रिंस,डांडिया प्रिंसेस, बेस्ट बेबी, बेस्ट कपल, बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस व बेस्ट फैमिली का अवार्ड ग्रुप द्वारा दिया गया ।ग्रुप के सीईओ मनोज सुराणा ने बताया की इवेंट की तरफ से हर साल यह प्रोग्राम रखा जाता है व पुरस्कार वितरण भी किया जाता है। ए वन इवेंट का मिशन है कि सांस्कृतिक शिक्षा के माध्यम से लोगों को एकजुट किया जाए, ताकि वे अपनी जड़ों पर गर्व करें और अन्य भारतीय राज्यों की विविधता को भी अपनाएं। एम डी अंजू सुराणा ने बताया कि डांडिया की स्टिक शक्ति का प्रतीक है। हमने ग्रंथों में पढ़ा है कि जब डांडिया आपस में टकराती हैं तो माता दुर्गा के तलवार के प्रतीक इससे हमें शक्ति मिलती है। वैसे तो ये गुजरात का मुख्य पर्व है मगर इस समय पूरे भारत में मनाया जा रहा है। ग्रुप के डायरेक्टर ऐश्वर्या सुराणा व माधुर्य सुराणा ने बताया कि यह उत्सव लोगों को उनकी स्थानीय विरासत के साथ-साथ विभिन्न भारतीय राज्यों की परंपराओं का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में रजत मेहता, प्रमोद पटवा, धर्मेंद्र जैन, अश्विन चोपड़ा, नीतेश नाहटा, प्रदीप नाहटा,अंकित चोपड़ा, राजेंद्र शाह,जिनेश सर्राफ, प्रफुल्ल जैन,सतिंदर कौर सलूजा,श्रद्धा आलोक शर्मा, अशोक नीना भाटी,  संध्या सोलंकी,  संजय मंजू खली वाला,  संजय नाहर, प्रदीप गादिया, मुकेश सिंदे, प्रमोद नीता जैन ,राजेंद्र मोना चेलावत, गुणवंत सीमा शाह, अनिल जैन ,महेश घुगरिया, अंकित जैन, विनय जैन,साधना उपाध्याय, रत्नेश शर्मा, अवंतिका कॉलेज, नवसवत कॉलेज, एमआईटी कॉलेज, jsg अरिहंत मुस्कान ग्रुप, क्षिप्रा ग्रुप सराफा, अवति ग्रुप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *