स्वयं सेवकों ने निकाला विराट पथ संचलन

स्वयं सेवकों ने निकाला विराट पथ संचलन   दक्ष चोपड़ा                                                           उज्जैन :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जो पिछले 99 वर्षों से देशभक्ति, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों के साथ समाज में कार्यरत है, इस वर्ष 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।विजयदशमी के उपलक्ष्य में रविवार सुबह विराट पथ संचालन नक्षत्र गार्डन से शुरू हुआ। सैकड़ो की संख्या में कदम ताल होकर स्वयं सेवक सड़क के मुख्य मार्गो से होकर कस्तूरी बाग,खंडेलवाल नगर, शारदा होम, तिरुपति एवेन्यू, होते हुए वापस नक्षत्र गार्डन पर पहुंचे जहां पर पद संचलन का समापन हुआ। इस दौरान जगह जगह स्थानीय नागरिकों ने व्यापारियों ने सामजिक संगठन के लोगो ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचालन के समय अचानक तेज बारिश भी हुई लेकिन स्वयं सेवक बिना रुके झुके कदम ताल होकर आगे चल रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात व्यवस्था बनाए हुए। विशेष व्यवस्था की गई थी।आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में शांति व अहिंसा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने का है। प्रारंभिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन के माध्यम से चरित्र प्रशिक्षण प्रदान करना है। भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी आरएसएस की शाखाएं चल रही हैं, जो सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *