गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया, लोगों ने की गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया, लोगों ने की गोवर्धन पूजा

दक्ष चोपड़ा
उज्जैन में शनिवार को गोवर्धन पूजा की गई। यहां लोगों ने भगवान गोवर्धन की पूजा विधि-विधान से संपन्न करी।इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। साथ ही समाज के आधार के रूप में गाय की भी पूजा की जाती है। यहां लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशा, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर भगवान गोवर्धन की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने पूजा के दौरान कृषि यंत्रों को भी रखा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार गौरक्षा वर्ष में गोवर्धन पर्व पर जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला में किया गया। गोवर्धन पूजन कार्यक्रम के अवसर पर गौशाला में निर्मित विशाल गोवर्धन पर्वत की पूजा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव ,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा की गई। पूजन उपरांत चारा खिलाकर गौ सेवा भी की गई।गोवर्धन पूजन के अवसर पर गौशाला संचालक स्वामी अच्युतानंद जी महाराज, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला,संजय अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह ,पशुपालन विभाग से उपसंचालक परमार ,गौशाला के गौसेवक,अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *