राष्ट्रीय स्तर पर चमके जावरा के हैंडबॉल खिलाड़ी 

राष्ट्रीय स्तर पर चमके जावरा के हैंडबॉल खिलाड़ी 

       जावरा (राजकुमार हरण) : दमोह में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जावरा हैंडबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन 68वीं राष्ट्रीय शालेय मिनी बालक/बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आयोजित होगी।

चयनित खिलाड़ी और प्रशिक्षण शिविर : जिला हैंडबॉल क्लब के सचिव एवं व्यायाम निर्देशक विजय रावल ने बताया कि मध्यप्रदेश टीम का प्री-नेशनल कैंप 18 से 22 नवंबर तक दमोह में जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित होगा। इस कैंप के बाद मध्यप्रदेश की टीम प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी। जावरा के चयनित खिलाड़ियों में मिनी बालक वर्ग से जपमित सिंह सलूजा (महावीर जैन स्कूल), हेमंत राठौड़ (फ्यूचर विजन स्कूल), और मिनी बालिका वर्ग से भव्या बघेरवाल व प्रियांशी धाकड़ (दोनों महावीर जैन स्कूल) शामिल हैं। चारों खिलाड़ी आज कोच शाहिद हुसैन के साथ प्री-नेशनल कैंप के लिए दमोह रवाना हुए।

सम्मान और शुभकामनाएं : चयनित खिलाड़ियों को रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सगर, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, भगत सिंह महाविद्यालय प्राचार्य श्री ए.जी. पठान, सी.एम. विद्यालय प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस, उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, श्री अपार सिंह गंभीर, श्री मनुदेव सिंह चंद्रावत, और श्री अंसार हुसैन ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि जावरा के खेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *