छहरि पालित पैदल संघ यात्रा का प्रवेश फार्म विमोचन समारोह संपन्न 

छहरि पालित पैदल संघ यात्रा का प्रवेश फार्म विमोचन समारोह संपन्न 

    जावरा (राजकुमार हरण) परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी महाराज की पावन निश्रा में जावरा के समरथमल राजेश लोढ़ा परिवार द्वारा फरवरी माह में पांच दिवसीय पैदल संघ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा जावरा की पुण्यभूमि से श्री नागेश्वर तीर्थ तक जाएगी। छहरि पालित इस संघ यात्रा के लिए प्रवेश फार्म का विमोचन 29 नवंबर 2024 को श्री लोढ़ा परिवार के निवास पर किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विमोचन

     प्रवेश फार्म का विमोचन श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी बाबुलाल खेमसरा, श्री राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी के मंत्री महेंद्र गोखरू, ट्रस्टी अशोक कोठारी, सरदार लोढ़ा, जितेंद्र संचेती, श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा, उपाध्यक्ष अभय चोपड़ा और चौपाटी मंदिर के ट्रस्टी कमल नाहटा व समाजसेवी अनिल पोखरना की उपस्थिति में किया गया।

समाजजनों की सक्रिय सहभागिता

     इस अवसर पर समरथ लोढ़ा, राजेश लोढ़ा, अंशुल चत्तर, मोतीलाल चपड़ोद, संदीप श्रीमाल, राजेंद्र संचेती, दीपकराज चंडालिया, अजय सकलेचा, अशोक धोका, पारस लोढ़ा, संजय डांगी और श्रीसंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

     कार्यक्रम का संचालन अजित चत्तर ने किया। व्यवस्था समिति के प्रमुख भूपेंद्र रुणवाल ने सभी श्रद्धालुओं से संघ यात्रा में भाग लेने का अनुरोध किया और आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। इस आयोजन से जैन समाज के धार्मिक और सामाजिक समर्पण की भावना को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *