70 व उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के विशेष आयुष्मान कार्ड एवं कर्मकार श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड आंगनवाड़ी केंद्रों पर बनाए जाएंगे
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के विशेष आयुष्मान कार्ड बनाने व भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आयुष्मान महाअभियान शनिवार 07 दिसंबर से प्रारंभ होगा। यह अभियान रविवार 08 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आयुष्मान अभियान 07 व 08 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। अभियान का क्रियान्वयन सुबह 09 से शाम 06 तक किया जाएगा। आयुष्मान अभियान में वृद्धजनों के विशेष आयुष्मान कार्ड एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड नगरीय क्षेत्रों की सभी 375 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बनाए जाएंगे।आयुष्मान जिला महाअभियान अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों को 6 जोन में बांटा गया है। 54 सेक्टर अधिकारी 6 जोनल अधिकारियों के नियंत्रण में कार्य करेंगे नगरीय अभियान में बीएलओ, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम की मोबिलाइजेशन टीम 06 दिसंबर से 08 दिसंबर तक हितग्राहियों के घर-घर दस्तक देकर हितग्राहियों को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। ऐप से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार ई केवाईसी, आइरिस, फेस ऑथेंटिकेशन, मोबाइल ओटीपी, फिंगरप्रिंट का उपयोग किया जाएगा। उपयुक्त हितग्राहियों को आधार बायोमैट्रिक डेटा अपडेट करवाने की सुविधा 6 जोन कार्यालयों में रहेगी। 70/70+ वर्ष के वृद्धजन जिनके पूर्व में आयुष्मान कार्ड बने हुए उन्हें भी पुनः 70+ वर्ष के वृद्धजनों के विशेष आयुष्मान कार्ड बनवाने होंगे।इससे उन्हें पृथक से 5 लाख रुपए के उपचार का फायदा मिलेगा। इसी के साथ आधार बायोमैट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए नगर निगम के सभी 6 जोन कार्यालयों पर वृद्धजनों एवं श्रमिकों के आधार डाटा अपडेट करने की सुविधा रहेगी। जोन 01- पीपली नाका,पीपली नाका चौराहा के जोनल अधिकारी मनोज राजवानी होंगे।जोन में सम्मिलित वार्ड 1,2,5,8,9,10,11,12,13,15 है। जोन 02 ,फायर बिग्रेड गाड़ी अड्डा चौराहा, कोयला फाटक के जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर होंगे।जोन में सम्मिलित वार्ड 3,4,6,7,14,16,19,20,21,22 है।जोन 03 ,दूध तलाई ,फूल मंडी, देवास गेट के जोनल अधिकारी डी एस परिहार होंगे।जोन में सम्मिलित वार्ड 23,24,25,26,27,28,29,30, 31,32,33 है। जोन 4 ,फ्रीगंज एलआइसी ऑफिस एवम पुलिस कंट्रोल रूम के पास के जोनल अधिकारी साहिल होंगे। जोन में सम्मिलित वार्ड 37,42,44,45,46,50,52 है। जोन 05, मक्सी रोड, नशा मुक्ति केंद्र के जोनल अधिकारी रवि राठौर होंगे। जोन में सम्मिलित वार्ड 17, 18, 38, 39, 40, 41, 43 है। जोन 06, नानाखेड़ा बस स्टैंड के जोनल अधिकारी दीपक शर्मा होंगे। जोन में सम्मिलित वार्ड 34, 35, 36, 47, 48, 49, 51, 53, 54 है।सत्तर वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी वरिष्ठ नागरिक अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा कर रखें एवं केवाईसी भी करवा लें, ताकि उनके आयुष्मान कार्ड शीघ्र बन सके।

दक्ष चोपड़ा (उज्जैन – जिला ब्युरों)
युवा पत्रकार सक्रिय पत्रकारिता करते हुए हर मामलें में दक्ष है। महाकाल की नगरी में होकर धर्म, राजनीति व सामाजिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।