जैन सोशल ग्रुप जावरा सेंट्रल के नए पदाधिकारियों का मनोनयन संपन्न
अध्यक्ष संजय सुराणा, सचिव अमित चत्तर, और कोषाध्यक्ष पद पर आदर्श दख को मनोनीत किया गया
जावरा (राजकुमार हरण) जैन सोशल ग्रुप जावरा सेंट्रल के नवीन सत्र के लिए नॉमिनेशन कमेटी ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया। घोषणा के अनुसार, अध्यक्ष पद पर संजय सुराणा, सचिव पद पर अमित चत्तर, और कोषाध्यक्ष पद पर आदर्श दख को मनोनीत किया गया है।
नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन ललित जैन ने चयन की घोषणा करते हुए बताया कि समिति में संस्थापक अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, पूर्वाध्यक्ष सुरेश पगारिया, अरुण संघवी, अरविंद जैन, वर्तमान अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल एवं सदस्य के रूप में शेखर नाहर शामिल थे। कमेटी ने संस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और मानव हित, सामाजिक एवं जीवदया के क्षेत्र में नई पहल करने हेतु इन पदाधिकारियों को चुना।
घोषणा के अवसर पर नवीन पदाधिकारियों का स्वागत नॉमिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों सहित सचिव सौरभ मेहता, कोषाध्यक्ष राकेश ठोरा, अतुल ललवानी, दीपक हिंगड़, रूपेश दुग्गड़, फतेहलाल बुरड़, सौरभ दुग्गड़, अंकुर कटारिया, रोहित चोरडिया, प्रतीक डूंगरवाल, अतुल सुराणा, एवं अन्य सदस्यों ने किया।
नवीन अध्यक्ष संजय सुराणा ने जिम्मेदारी स्वीकारते हुए भरोसा दिलाया कि वह सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इस विश्वास के लिए नॉमिनेशन कमेटी और सदन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूरे सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नवीन पदाधिकारियों को इष्ट-मित्रों और स्नेहीजनों ने बधाइयां प्रेषित की। उक्त जानकारी सचिव सौरभ मेहता ने साझा की।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।