*गौ माता सर्व सुखो की दाता है -अभय सुराणा*

*गौ माता सर्व सुखो की दाता है -अभय सुराणा*

आचार्य रामेश की स्वर्ण दीक्षा जयंती पर गायों को खिलाया गया गुड़ और हरा चारा

      जावरा (राजकुमार हरण) मनुष्य अपने जीवन में परिवार और व्यक्तिगत कार्य करता है, लेकिन जो परोपकार और विशेष रूप से जीव दया के क्षेत्र में कार्य करता है, उसका जीवन वास्तव में सार्थक होता है। यह विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने व्यक्त किए।

वे संस्था की जीव दया योजना के तहत समता महिला मंडल के सहयोग से आचार्य रामेश की स्वर्ण दीक्षा जयंती पर जीव दया सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में गायों को गुड़ और गो-ग्रास खिलाने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। श्री सुराणा ने कहा, “गाय एक चलता-फिरता मंदिर है और गौमाता सर्व सुखों की दाता है।” इस कार्यक्रम में 108 किलो गुड़ और एक गाड़ी हरा चारा गायों को खिलाया गया।

     कार्यक्रम में समता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती चंचल पटवा और सचिव पूजा धारीवाल ने आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महासंघ द्वारा चल रही सेवा गतिविधियों की सराहना की। समता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती चंचल पटवा का स्वागत श्रीमती मंजू हरण ने किया, जबकि सचिव पूजा धारीवाल का स्वागत हंसा जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन पुखराज पटवा ने किया और आभार प्रदर्शन राजकुमार हरण ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोग: समता महिला मंडल से श्रीमती चंचल पटवा, पूजा धारीवाल, चंदन बाला कोठारी, विमला देवी खारीवाल, मंजू विनायकया, संगीता पोखरना, चंदा कोठारी, संगीता कोठारी, उषा चौहान, कल्पना पावेचा, साधना चौहान, मधु नाहर, नैना सेठिया, आस्था पगारिया, सलोनी खारीवाल, मंजू हरण, हंसा जैन समेत समाज के वरिष्ठ महासंघ के अभय सुराणा, पुखराज पटवा, अशोक लुक्कड़, शांतिलाल डांगी, प्रकाश संघवी, प्रकाश चंद पामेचा, राजेन्द्र कोचर, हेमन्त जैन, अनिल पावेचा, संजय सुराणा, सुदेश खरीवाल, अभय पोखरना आदि अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *