स्वच्छता ही सेवा अभियान में जावरा नगर पालिका को प्रदेश की टॉप 18 में चयन होने पर सम्मान

स्वच्छता ही सेवा अभियान में जावरा नगर पालिका को प्रदेश की टॉप 18 में चयन होने पर सम्मान

   जावरा (राजकुमार हरण) भोपाल में 24 जनवरी को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य और गतिविधियों के आयोजन के लिए नगर पालिका जावरा को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिशन संचालक अक्षय तेम्रवाल (IAS) और उप मिशन संचालक हिमांशु सिंह ने प्रदान किया। नगर पालिका जावरा की ओर से उप यंत्री एवं स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी लोकेश कुमार विजय ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण प्रदेश से चयनित 18 नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया।

विशेष कार्य एवं गतिविधियां: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े (14 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत जावरा नगर पालिका ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें शामिल हैं:

नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान।

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण।

सफाई मित्रों को बैंकिंग संबंधी जागरूकता।

स्वच्छता शपथ के आयोजन और स्कूलों में जन-जागरूकता अभियान।

इन गतिविधियों के माध्यम से आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

सम्मान समारोह: पखवाड़े के अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कडपा, उपाध्यक्ष सुशील कोच्चटा, स्वास्थ्य सभापति यासमीन इमरान कबाड़ी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी लोकेश कुमार विजय, दशरथ चौहान और अन्य पार्षदों की उपस्थिति में सफाई मित्रों, बैंक कर्मियों और स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जावरा नगर पालिका की यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *