महावीर जन्म कल्याणक पर होंगे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
दक्ष चोपड़ा
उज्जैन। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक इस वर्ष 10 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के साथ देश-विदेश में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर उज्जैन में सकल श्वेतांबर जैन समाज एवं स्वामीवात्सल्य युवा समिति के तत्वावधान में 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक तीन दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति के दर्शन जैन ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाजजन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। तीन दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की शृंखला चलेगी, जिसमें हर आयु वर्ग के लिए आयोजन निर्धारित किए गए हैं।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है:-
9 अप्रैल (मंगलवार)
प्रातः 6:00 बजे – सामूहिक प्रभात फेरी ( ऋषभदेव मंदिर खारा कुआं से )
दोपहर 1:30 बजे – विशाल महिला सम्मेलन (कालिदास मोंटसरी स्कूल बम्बाखाना )
10 अप्रैल (बुधवार – महावीर जन्म कल्याणक दिवस
प्रातः 7:30 बजे – महावीर जन्म कल्याणक वरघोड़ा (ऋषभदेव मंदिर खारा कुआं से प्रारंभ)
इसके पश्चात – स्वामीवात्सल्य (महाकाल परिसर अरविंद नगर)
सायं 7:00 बजे – भक्ति संध्या एवं महावीर भजन (कालिदास मोंटसरी स्कूल बम्बाखाना )
11 अप्रैल (गुरुवार)
दोपहर 2:00 बजे – सृजन चित्रकला प्रतियोगिता (बालक-बालिकाओं हेतु) (कालिदास मोंटसरी स्कूल बम्बाखाना )
सायं 7:30 बजे – रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (कालिदास मोंटसरी स्कूल बम्बाखाना )
समिति सदस्य अश्विन मेहता ने बताया कि सामूहिक प्रभात फेरी, शोभायात्रा, महिला सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या जैसे कार्यक्रम इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समाज में प्रेम, अहिंसा, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने का एक सशक्त माध्यम है।

दक्ष चोपड़ा (उज्जैन – जिला ब्युरों)
युवा पत्रकार सक्रिय पत्रकारिता करते हुए हर मामलें में दक्ष है। महाकाल की नगरी में होकर धर्म, राजनीति व सामाजिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।