भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू, शुभ मुहूर्त में हुआ पत्रिका लेखन

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू, शुभ मुहूर्त में हुआ पत्रिका लेखन

 कुमकुम, चावल और लच्छा बांधकर किया गया आयोजन का विधिवत शुभारंभ

   जावरा (राजकुमार हरण)   विश्व पूज्य अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को नगर में विविध आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है, जिसमें महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10 अप्रैल को भव्य चल समारोह शामिल हैं।

         महोत्सव की तैयारियों के क्रम में दिनांक 4 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 12:39 बजे शुभ मुहूर्त में पत्रिका लेखन का कार्य जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी संजय मेहता के निवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात सभी पत्रिकाओं को थाल में रखकर नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कुमकुम, चावल एवं लच्छा बांधकर विधिवत पूजन किया गया। गुड़-धनिया का प्रसाद अर्पित कर जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर, तिलक लगाकर एवं लच्छा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात नगर के समस्त जैन मंदिरों, दिगंबर जैन मंदिर एवं स्थानकों में विराजित परमात्मा एवं गुरुदेव से महोत्सव की सफलता हेतु प्रार्थना की गई।

उपस्थित गणमान्यजन: पत्रिका लेखन कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव कनेश मेहता, कोषाध्यक्ष विमल सिसोदिया, कार्यक्रम संयोजक सुभाष डूंगरवाल, नेमीचंद जैन, संजय मेहता, अशोक डूंगरवाल, सुजानमल कोचट्टा, अशोक औरा, राजकुमार हरण, मनीष मेहता उपस्थित थे।

लिखी गई पत्रिकाओं को नगर के विभिन्न मंदिरों में रखने का कार्य जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, कमल नाहटा, सराफ प्रकाश कांठेड़, बसंतीलाल चपड़ोद, संजय चपड़ोद, प्रदीप सेठिया एवं सुनील मेहता की उपस्थिति में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *